Happy propose day 2023: वैलेंटाइन वीक वाला हफ्ता शुरू हो चुका है। फरवरी के महीने वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मंगलवार को पड़ रहा है। अगर आप भी बजट में अपने लाइफ पार्टनर के लिए गिफ्ट ऑप्शन को तलाश रहे हैं, तो यहां आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं। इन गिफ्ट्स के जरिये आप अपने लाइफ पार्टनर को स्पेशल महसूस करा सकते हैं। वैलेंटाइन डे से एक हफ्ते पहले ही अलग-अलग डे का सेलिब्रेशन शुरू हो जाता है। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे और और आखिर में आता है वैलेंटाइन डे। हर एक दिन अपना महत्व होता है। आज प्रपोज डे है और इन गिफ्ट्स के साथ अपने लाइफ पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। यहां आपको अपने हर दिन को स्पेशल बनाने के लिए यहां आपको ऐसे गिफ्ट्स ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं।
वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। ताकि, वह अपनी हेल्थ और फिटनेस का ध्यान रख सकें। ये आपको 2,500 रुपये में मिल जाएगी।
नॉन ट्रेडिशनल फ्लॉवर बुके
अभी भी ज्यादातर कपल्स एक दूसरे को रेगुलर फ्लॉवर भेजते आए हैं। इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। रेगुलर फ्लॉवर बुके की जगह ड्राई फ्लॉवर बुके भेज सकते हैं। ये बुके सेरेमिक वास में आता है और करीबन एक महीना चल जाता है। ये आपको 1,000 रुपये में मिल जाएगा।
आप अपने पार्टनर को आर्टिफिशल ज्वैलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। अब मार्केट में काफी सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं। आप अपन बर्थस्टोन भी नेकलेस में पहन सकते हैं। अपने या लाइफ पार्टनर के नाम की ज्वैलरी पहन सकते हैं। ये ज्वैलरी पीस आपको 1,500 से 2,000 रुपये में मिल जाएगा।
अंदर से कई बार कार काफी गंदी हो जाती है। ऐसे में कार वैक्यूम क्लीनर बहुत काम आता है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन में 1,299 रुपये मिल जाएगा।