Get App

Haryana: राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी एक जुलाई से प्रभावी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2021 पर 2:39 PM
Haryana: राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी

हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने शनिवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की घोषणा की। प्रवक्ता ने बताया कि महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी एक जुलाई से प्रभावी होगी।

उन्होंने बताया कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते में एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 को लंबित DA की बढ़ोतरी भी शामिल है।

प्रवक्ता के मुताबिक, इस फैसले से राज्य के 2.85 लाख सरकारी कर्मचारियों और 2.62 लाख पेंशन लेने वालों को लाभ मिलेगा। वहीं, इससे राजकोष पर हर महीने 210 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें