उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत बताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मरना वालों की सही संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद एक दिल दहला देने वाली वारदात ये हुई है कि इतनी सारी लाश देख कर एक पुलिसवाले को हार्ट अटैक आ गया उसकी भी मौत हो गई। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ये घटना पुलराई गांव में सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग आए थे।
