Heat Stroke: देश के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू के थपेड़ों से लोग झुलस रहे हैं। इस मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation –BMC) ने हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी अन्य घटनाओं से बचने के लिए गाइडलाइंस जारी किया है। 16 अप्रैल को नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण (Maharashtra Bhushan) कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिससे लू लगने और डिहाइड्रेशन (sunstroke and dehydration) से 13 लोगों की मौत हो गई। यह कार्यक्रम नवी मुंबई के खारघर में खुले मैदान में आयोजित किया गया था। इसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था।
