Heatwave Alert: इन राज्यों में अगले 5 दिन पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कई स्थानों पर तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से प्रत्याशित लू के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है

Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में गर्मी की मार सताने लगी हैं। मौसम का तेजी से तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से प्रत्याशित लू के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है। IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कई स्थानों पर तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कई क्षेत्रों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में 17 अप्रैल को उच्चतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में अलग-अलग इलाकों में सबसे अधिक गर्म हवा चलने की आशंका है। IMD ने 19 अप्रैल तक ओडिशा, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है।


इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी

IMD ने कहा कि आज पंजाब और हरियाणा में गर्म हवाएं चल रही हैं और तापमान 40डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सेंट्रल उत्तर प्रदेश में थोड़ा-थोड़ा गर्म हवा चल रही है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कम गर्मी है। उम्मीद है कि कल से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवाएं नहीं चलेगी और शेष इलाकों में अभी दो दिन और गर्म हवाएं का प्रकोप रहेगा।

IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, ''पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।'' लू की स्थिति के कारण पश्चिम बंगाल में शैक्षणिक संस्थान एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी की लहरों के संभावित खतरों से खुद को बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी। IMD ने कहा है कि बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोगों को अधिक देखभाल करनी चाहिए।

दिल्ली में तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। IMD के मुताबिक, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। कुछ मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- Atiq-Ashraf Murder: अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले शूटरों का कौन है गॉडफादर? यूपी पुलिस को मिले अहम सबूत

सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब अधिकतम तापमान यहां 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है। साल 2022 में दिल्ली में 1951 के बाद दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया था और महीने का औसत तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।