Heatwave Alert: दिल्ली-बिहार समेत 10 राज्यों में लू का अलर्ट जारी, असम-मेघालय में भारी बारिश की आशंका

IMD Weather Forecast Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के 10 राज्यों में लू चलने का अनुमान जताया है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम मानसून केरल और कुछ उत्तर पूर्वी राज्यों में दस्तक दे चुका है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है

अपडेटेड May 31, 2024 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

मई की भीषण गर्मी एक के बाद एक सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 12 साल बाद मई इतनी ज्यादा गर्म रही है। इस महीने औसत अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने देश के 10 राज्यों में भीषण लू (severe heatwave) का अलर्ट जारी किया है। बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 31 मई से हीटवेव की स्थिति में कमी आएगी। मौसम विभाग ने 30 मई से 1 जून के दौरान कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में गर्मी पड़ सकती है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 18 मई से लू चल रही है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

दिल्ली में आज लू का अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमोत्तर भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-NCR के लिए राहत की खबर दी है। IMD ने एक बयान में कहा कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां दिखने वाला है। अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बहने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण बारिश या तूफान और स्थिति बन सकती है। इस कारण तापमान में थोड़ा गिरावट हो सकती है। अगले 2-3 दिनों के दौरान भीषण गर्मी की स्थिति कम हो जाएगी। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

राजस्थान की बात करें तो यहां कुछ दिनों से देश में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। कई जगहों पर तापमान 50 के पार पहुंच चुका है। वहीं भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में तापमान और नीचे आ सकता है। यहां एक नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होने वाली है। इससे आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि अगले चार-पांच दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। आज (31 मई, 2024) नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने 31 मई से 2 जून तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और 1 जून से 3 जून तक तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका जताई है।

Delhi Temperature: दिल्ली में 52.9°C तापमान! मौसम विभाग ने बता दिया सेंसर में गड़बड़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।