Heatwave in India: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। कई राज्य भीषण लू की चपेट में हैं। कुछ जगहों पर तो पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अपने ताजा मौसम बुलेटिन में कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल, बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश में हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है। मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा में तापमान बढ़ सकता है। IMD ने कहा कि हालांकि अगले सप्ताह से मैदानी इलाकों में फिर से बारिश होने का अनुमान है।
