भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, हो चुकी है 22 लोगों की मौत

मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। स्कूल और कॉलेज बंद हैं। सेंट्रल और हार्बर की लोकल ट्रेनें बंद हो गई हैं। वेस्टर्न रेलवे की ट्रेने बेहद धीमी गति से चल रही हैं।

अपडेटेड Jul 02, 2019 पर 9:44 AM

मुंबई में बारिश आफत बनकर आ गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार चार दिन से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। अब तक मुंबई-पुणे में बारिश के चलते 22 मौतें हो चुकी हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। जिसमें सरकारी और निजी कंपनियां शामिल हैं।

 -भारी बारिश के कारण मुंबई के मालाड और कल्याण दीवार गिर गई है। मालाड के कुरार विलेज में दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र पडणवीस ने घायलों को देखने शताब्दी अस्पताल पहुंचे। 

-तेज बारिश से कुर्ला पूर्व में कैलाश पर्वत सोसायटी का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से डूब गया है। एक हजार लोगों को कुर्ला के क्रांति नगर से बाहर निकाला गया है।

-शहर के कई इलाकों में जलभराव की खबर है।

-महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।


- मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

- उपनगरीय सेवाएं (लोकल ट्रेन सेवाएं) प्रभावित हैं। सेंट्रल और हार्बर की लोकल ट्रेनें बंद हैं, जबकि वेस्टर्न लाइन की ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं।

- नालासोपारा में ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं।

- भारी बारिश के कारण आज एसी ट्रेन रद्द की गई है।

- भारी बारिश की वजह से हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। शहर में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। जिससे मुंबई एयरपोर्ट पर 54 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।

- दिन में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

- कई एक्सप्रेस ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है।

सेंट्रल लाइन की रद्द हुई ट्रेनें

> 11139 Mumbai-Gadag Express JCO 2.7.2019
> 11140 Gadag-Mumbai Express JCO 3.7.2019
> 12110/12109 Manmad-Mumbai-Manmad Panchvati Express JCO 2.7.2019
> 11010/11009 Pune-Mumbai-Pune Sinhagad Express JCO 2.7.2019
> 12124/12123 Pune-Mumbai-Pune Deccan Queen JCO 2.7.2019
> 11023 Mumbai-Kolhapur Sahyadri Express JCO 2.7.2019
 
मौसम विभाग –

मौसम विभाग ने अगले दो घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
कई इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों में वाहन ले जाने से मना किया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने NEWS18 से खास बातचीत में कहा कि सरकार अगले दो-तीन दिन की बारिश के लिए पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।