Get App

भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, हो चुकी है 22 लोगों की मौत

मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। स्कूल और कॉलेज बंद हैं। सेंट्रल और हार्बर की लोकल ट्रेनें बंद हो गई हैं। वेस्टर्न रेलवे की ट्रेने बेहद धीमी गति से चल रही हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2019 पर 9:44 AM
भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, हो चुकी है 22 लोगों की मौत

मुंबई में बारिश आफत बनकर आ गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार चार दिन से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। अब तक मुंबई-पुणे में बारिश के चलते 22 मौतें हो चुकी हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। जिसमें सरकारी और निजी कंपनियां शामिल हैं।

 -भारी बारिश के कारण मुंबई के मालाड और कल्याण दीवार गिर गई है। मालाड के कुरार विलेज में दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र पडणवीस ने घायलों को देखने शताब्दी अस्पताल पहुंचे। 

-तेज बारिश से कुर्ला पूर्व में कैलाश पर्वत सोसायटी का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से डूब गया है। एक हजार लोगों को कुर्ला के क्रांति नगर से बाहर निकाला गया है।

-शहर के कई इलाकों में जलभराव की खबर है।

-महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

- मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें