भारतीय रेल के सार्वजनिक उद्यम रेलटेल (RailTel) ने गुरुवार से अपनी प्रीपेड वाई सेवा (Prepaid Wi-Fi Service) शुरू कर दी। इसके तहत फिलहाल देश के 4,000 रेलवे स्टेशनों पर यात्री पहले भुगतान करके हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का उपयोग कर सकेंगे। RailTel पहले से ही देश के 5,950 स्टेशनों को फ्री Wi-Fi सेवा दे रहा है जिसका इस्तेमाल कोई भी स्मार्टफोन धारक कर सकता है। इसके लिए उपयोक्ता को OTP आधारित सत्यापन कराना पड़ता है।
नई प्रीपेड योजना के तहत उपयोक्ता रोजाना अधिकतम 30 मिनट के लिए 1एमबीपीएस (1 Mbps speed) की स्पीड पर इंटरनेट का उपयोग कर सकता है। इसके बाद 34 Mbps स्पीड तक के लिए उपयोक्ता को बेहद कम शुल्क का भुगतान करना होगा। रेलटेल के CMD पुनीत चावला ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के 20 स्टेशनों पर प्रीपेड Wi-Fi का परीक्षण किया और उससे मिली प्रतिक्रिया तथा विस्तृत परीक्षण के साथ हम इस योजना को भारत में 4,000 से ज्यादा स्टेशनों पर शुरू कर रहे हैं। हमारी योजना सभी स्टेशनों को रेलवायर Wi-Fi से जोड़ने की है।
उन्होंने कहा कि डेटा योजना इस तरह से बनाई गई है कि कोई भी उपयोक्ता अपनी जरुरत के हिसाब से चुन सकता है। प्रीपेड भुगतान के लिए नेट-बैंकिंग, ई-वॉलेट और क्रेडिट कार्ड किसी का भी उपयोग किया जा सकता है। इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
ये हैं विभिन्न Wi-Fi रिचार्ज प्लान
- एक दिन के लिए 10 रुपये में 5 GB डेटा
- एक दिन के लिए 10 रुपये में 10 GB
- पांच दिन की वैलिडिटी के साथ 20 रुपये में 10 GB
- पांच दिन की वैलिडिटी के साथ 30 रुपये में 20 GB
10 दिन की वैलिडिटी के साथ 40 रुपये में 20 GB
10 दिन की वैलिडिटी के साथ 50 रुपये में 30 GB
30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 70 रुपये में 60 GB डेटा का उपयोग किया जा सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
