Get App

Share Markets Report: यूएस-ईरान में डील की उम्मीद से सेंसेक्स 940 अंक उछला, इन 5 वजहों से आई तेजी

Share Markets Report: 6 मई की सुबह सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत खुले। लेकिन, कुछ ही घंटों में सूचकांकों ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी। दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गए। फिर, 2 बजे के बाद बाजार में तूफानी तेजी आई

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 06, 2026 पर 4:56 PM
Share Markets Report: यूएस-ईरान में डील की उम्मीद से सेंसेक्स 940 अंक उछला, इन 5 वजहों से आई तेजी
भारत सहित एशियाई शेयर बाजार सुबह में मजबूत खुले थे।

Share Markets Report: शेयर बाजार में 6 मई को जबर्दस्त उतार-चढ़ाव दिखा। सुबह में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक अच्छी मजबूती के साथ खुले। लेकिन, कुछ ही घंटों ने बाजार ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी। फिर, 2 बजे के बाद बाजार में जबर्दस्त तेजी आई। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के जल्द डील की उम्मीद है। इस खबर से जहां मार्केट में रिकवरी आई वही क्रूड में बड़ी गिरावट दिखी। सोने-चांदी में भी उछाल आया।

सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी

कारोबार के अंत में Sensex 940 अंक यानी करीब 1.22 फीसदी चढ़कर 77,958 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 298 अंक यानी 1.24 फीसदी चढ़कर 24,330 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में 2.63 फीसदी का उछाल आया।  मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक अच्छी तेजी के साथ बंद हुए थे। उधर, ईरान को लेकर अमेरिका के रुख में नरमी के संकेत हैं। इससे क्रूड की कीमतों में गिरावट दिखी है। इन वजहों से भारत सहित एशियाई शेयर बाजार सुबह में मजबूत खुले थे।

अमेरिका-ईरान में टेंशन घटने से बाजार में तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें