Holi 2023: होली यानी रंगो का त्योहार। होली का त्योहार आने में अब लगभग एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा रह गया है। इस दिन लोग खूब मजे से एक दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन होली के मौके पर बाजार में केमिकल मिले हुए रंग भी खूब धड़ल्ले से बिकते हैं। जिनसे हमारी त्वचा के साथ साथ आप पास के पर्यावरण को भी खासा नुकसान झेलना पड़ता है। होली के रंगों में लेड ऑक्साइड, एल्युमिनियम ब्रोमाइड, मरकरी सल्फाइट, कॉपर सल्फेट जैसे खतरनाक और जहरीले कैमिकल मिले हुए होते हैं जो कि हमारी त्वचा और हेल्थ के लिए काफी हानिकारक होते हैं।
होली पर करें घर में बने ऑर्गैनिक रंगों का इस्तेमाल
अगर आप होली पर केमिकल युक्त रंगों से खुद को दूर रखना चाह रहे हैं और एक हेल्दी होली सेलिब्रेट करना है तो आप बड़ी ही आसानी से घर में ऑर्गैनिक रंग भी बना सकते हैं। इससे आपकी हेल्थ और त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही आपके पैसों की भी बचत होगी। आप घर में उगे फूलों, हल्दी, चंदन, बेसन और यहां तक कि फल और सब्जियों की सहायता से भी रंग बना कर होली खेल सकते हैं।
होली पर लगाने के लिए लाल रंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है। अगर आपको भी अपने घर पर लाल रंग बनाना है तो आप गुड़हल और गुलाब के फूलों की सहायता से आप लाल रंग बना सकते हैं। इसके अलावा आप उसमें चुकंदर, लाल चंदन या फिर चावल के आटे को भी मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा अनार के छिलकों को उबाल कर भी लाल रंग तैयार कर सकते हैं।
गेंदे के फूलों को सुखा कर उसे हल्दी के साथ पीस कर हरा रंग तैयार किया जा सकता है। पीला रंग ऊर्जा और खुशी को दर्शाता है। पीला रंग होली खेलने के अलावा और भी कई सारे मौकों पर प्रयोग में लाया जाता है। खास तौर पर शादी विवाह या फिर पूजा पाठ या फिर इस तरह के अन्य शुभ कार्यों में भी पीले रंग का प्रयोग किया जाता है।
हरा रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। आप मेंहदी के पत्तों को सुखाकर और फिर उनको पीस कर हरा रंग बना सकते हैं। मेंहदी के अलावा आप घर में रखी हुई पालक को उबाल कर उससे गीला रंग भी बना सकते हैं। इसके अलावा नीम की पत्तियों को सुखा कर और उनको पीस कर हरा रंग बनाया जा सकता है।
टेसू के फूलों को सुखा कर फिर उनको पीस कर आप केसरिया और लाल रंग दोनों ही तैयार कर सकते हैं। इससे आपको सुंगधित और हेल्दी केसरिया रंग मिलेगा। इन रंगों को आप बाद में रंगोली बनाने या दूसरे सजावट के कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।