Indian Railways: बिहार, यूपी और राजस्थान के लिए रेलवे ने चलाई 196 होली स्पेशल ट्रेनें, इन ट्रेनों में करा सकते हैं बुकिंग

Holi Special Train: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और त्यौहारों पर भीड़ को कम करने के लिए होली के दौरान 196 विशेष ट्रेनों के 491 ट्रिप लगाएगा। इंडियन रेलवे ने कहा कि इन होली स्पेशल ट्रेनों से देश के प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 12:28 PM
होली के दौरान 196 स्पेशल ट्रेनों के 491 ट्रिप लगाएगा।

Holi Special Train: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और त्योहारों पर भीड़ को कम करने के लिए होली के दौरान 196 विशेष ट्रेनों के 491 ट्रिप लगाएगा। इंडियन रेलवे ने कहा कि इन होली स्पेशल ट्रेनों से देश के प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा। रेल मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि होली के इस त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे 196 स्पेशल ट्रेनों के 491 फेरे चलाएगा।

होली स्पेशल ट्रेन: इन शहरों तक पहुंचाएंगे स्पेशल होली ट्रेन

दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जैसे देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।


भारतीय रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की खास तैयारी

मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने टर्मिनस स्टेशनों पर आरपीएफ कर्मचारियों को भी लगाया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यात्रियों की सुरक्षा तय करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है, उन्होंने कहा कि ट्रेनों के ऑपरेशन को सही रखने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आपातकालीन ड्यूटी पर अधिकारियों को तैनात किया गया है।

कर्मचारियों ने भी की खास तैयारी

ट्रेन सर्विस में किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए जरूरत के आधार पर कर्मचारियों को अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है। अराइवल और डिपार्चर की अनाउंसमेंट समय पर की जाएगी। इस साल रंगों का त्योहार होली 7 और 8 मार्च को मनाया जाएगा। आज ज्यादातर राज्यों में होलिका दहन मनाया जाएगा। ये 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का प्रतीक है। फिर कल 8 मार्च को अपनों के बीच रंगों की होली मनाई जाएगी।

मार्केट में शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद, इन 3 शेयरों पर दांव लगाने से 18% फीसदी तक हो सकता है मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।