Get App

Padma awards: पीएम मोदी ने नॉमिनेशन मंगाएं, जानिए कैसे पद्म अवार्ड के लिए भेजेंगे नॉमिनेशन

Padma Awards: इस सम्मान के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2021 पर 8:50 AM
Padma awards: पीएम मोदी ने नॉमिनेशन मंगाएं, जानिए कैसे पद्म अवार्ड के लिए भेजेंगे नॉमिनेशन

Padma Awards: पीएम नरेंद्र मोदी ने पद्म अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मंगाए हैं। नागरिक सम्मान पद्म अवॉर्ड के लिए हर क्षेत्र के लोग अपना नॉमिनेशन भेज सकते हैं। इनमें वो लोग शामिल हैं जो जमीन पर लोगों के लिए काम करते हैं लेकिन उनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी होती है।

पद्म अवॉर्ड के लिए कोई शख्स किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नॉमिनेश दाखिल कर सकता है। इसलिए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मान देने के लिए आग आएं और padmaawards.gov.in पर रजिस्टर करके उनका नॉमिनेशन दाखिल करें। इस सम्मान के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।

पीएम मोदी के नए कैबिनेट में जगह पाने वाले आखिर क्यों खास हैं और ये क्या संदेश दे रहे हैं

ऐसे कर सकते हैं नॉमिनेशन

सबसे पहले पद्म अवार्ड्स वेबसाइट पर जाएं और लॉगइन करके खुद को रजिस्टर कराएं।

इसके बाद New Nomination पर क्लिक करें और नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू करें।

New Nomination पर क्लिक करके पद्म अवॉर्ड्स के सेक्शन में जाएं। इसके बाद ये तय करें कि आपको अपना नॉमिनेशल पद्म विभूषण, पद्म भूषण या पद्म श्री के लिए करना है। जिसके लिए आपको नॉमिनेशन करना हो उस पर क्लिक करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें