Hyundai Kashmir Row: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर को फोन कर जताया 'अफसोस', MEA ने जताई कार्रवाई की उम्मीद

Hyundai Kashmir: विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि हुंडई इस पर उचित कार्रवाई करेगी। इन मुद्दों का ठीक से समाधान करें

अपडेटेड Feb 08, 2022 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर को फोन कर जताया 'अफसोस'

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने 8 फरवरी को कहा कि दक्षिण कोरिया (South Korea) के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग ने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर (S Jaishankar) को फोन किया और ऑटोमोबाइल दिग्गज हुंडई की पाकिस्तान (Hyundai Pakistan) ब्रांच की तरफ से कश्मीर पर विवादास्पद बयान पोस्ट करने के मामले पर "अफसोस जताया।"

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि हुंडई इस पर उचित कार्रवाई करेगी। इन मुद्दों का ठीक से समाधान करें।

5 फरवरी को हुंडई की पाकिस्तान की सोशल मीडिया यूनिट ने कहा था कि वह "कश्मीरी भाइयों के बलिदान" को याद कर रही है, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।


पाकिस्तान में 5 फरवरी को 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। हालांकि, इस इलाके में मानवाधिकारों के उल्लंघन के देश के आरोपों का भारत की तरफ से सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खंडन किया गया है।

दरअसल Hyundai Pakistan ने एक ट्वीट किया। इसमें उसने कहा, "कश्मीर को आजादी दिलाने में शहीद भाइयों को याद करते हुए उनके सपोर्ट में खड़े होते हैं, क्योंकि आजादी की लड़ाई अब भी चल रही है। 5 फरवरी को पाकिस्तान Kashmir Solidarity Day (कश्मीर एकता दिवस) के तौर पर मनाता है।" ऐसे में कश्मीर के आतंकियों को सपोर्ट करके Hyundai नेगेटिव मार्केटिंग में फंस गया है।

हालांकि इस ट्वीट के खिलाफ आवाज बुलंद होते ही Hyundai Pakistan ने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया। लेकिन यह ट्वीट नोटिस में आते ही भारत में #BoycottHyundai का ट्रेंड जोर पकड़ चुका था।

Boycott Hyundai: आखिर Twitter पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #BoycottHyundai, जानिए क्या है पूरी कहानी?

इसके बाद Hyundai India ने लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए एक औपचारिकक बयान भी जारी किया है। Hyundai India ने इस बयान में स्पष्टीकरण देने का फैसला किया है कि वह राष्ट्रवाद के सपोर्ट में खड़ा है।

कंपनी ने कहा कि भारत Hyundai ब्रांड का दूसरा घर है और सोशल मीडिया का पोस्ट इस महान देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सेवा की भावना को ठेस पहुंचा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।