Get App

Weather Updates: दक्षिण भारत के इन 5 राज्यों में 1 नवंबर हो सकती है मूसलाधार बारिश, पढ़ें IMD का फोरकास्ट

तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2021 पर 6:59 PM
Weather Updates: दक्षिण भारत के इन 5 राज्यों में 1 नवंबर हो सकती है मूसलाधार बारिश, पढ़ें IMD का फोरकास्ट

Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु में अलग-थलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और केरल में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2021 के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना है और 29 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 31 अक्टूबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है और 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के दौरान रायलसीमा में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Rajsthan: परीक्षा सेंटर पर पुरुष गार्डों ने महिला उम्मीदवारों के काटे कपड़े, NCW ने की कार्रवाई की मांग

मौसम विभाग ने कहा कि 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्व और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें