Get App

सिर्फ डिग्री और रिज्यूमे काफी नहीं! 5.5 अरब डॉलर कंपनी के CEO ने बताया नौकरी पाने का सबसे असरदार तरीका

Job Tips: आज के दौर में नौकरी पाना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। AI आधारित भर्ती, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बदलते हायरिंग ट्रेंड्स के बीच युवाओं को नई रणनीति अपनाने की जरूरत है। इसी बीच एक दिग्गज टेक कंपनी के CEO ने ऐसा करियर मंत्र साझा किया है, जो नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 8:27 AM
सिर्फ डिग्री और रिज्यूमे काफी नहीं! 5.5 अरब डॉलर कंपनी के CEO ने बताया नौकरी पाने का सबसे असरदार तरीका
संजय बेरी ने अपने करियर की शुरुआत टोरंटो में किशोरावस्था के दौरान एक IT हेल्प डेस्क से की थी।

आज की जॉब मार्केट पहले जैसी नहीं रही। एक अच्छी नौकरी के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, कंपनियां AI की मदद से रिज्यूमे छांट रही हैं और चयन प्रक्रिया भी पहले से कहीं ज्यादा लंबी हो गई है। ऐसे माहौल में केवल डिग्री, स्किल्स या ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर आवेदन करना सफलता की गारंटी नहीं माना जा रहा। करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नौकरी पाने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं और अब उम्मीदवारों को पारंपरिक सोच से आगे बढ़ना होगा। खासतौर पर टेक इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने युवाओं के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

ऐसे समय में एक दिग्गज टेक कंपनी के CEO ने नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए ऐसा सुझाव दिया है, जिसे अपनाकर वो छिपे हुए करियर अवसरों तक भी पहुंच सकते हैं। उनका मानना है कि सही रणनीति और लोगों से जुड़ने की आदत भविष्य में नौकरी पाने की संभावनाओं को काफी मजबूत बना सकती है।

'कई नौकरियां कभी पब्लिश ही नहीं होतीं'

करीब 5.5 अरब डॉलर वैल्यू वाली साइबर सिक्योरिटी कंपनी Netskope के प्रमुख संजय बेरी के अनुसार, कई शानदार नौकरियां ऐसी होती हैं जो कभी जॉब पोर्टल पर दिखाई ही नहीं देतीं। ऐसे मौके अक्सर व्यक्तिगत संपर्कों और रेफरल के जरिए मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें