मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को मॉनसून सीजन (Monsoon Season) को लेकर अपना अनुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक, इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा। राहत की बात ये है कि मॉनसून की शुरुआत जल्द होगी, जिससे देशवासियों को गर्मी (Heat) से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, इस साल औसत 96% बारिश रहने का अनुमान है। इस साल के मॉनसून के लिए मौसम विभाग का ये पहला अनुमान है।
