IMD Alert: दिल्ली में 21 जनवरी से होगी बारिश, पड़ेंगे ओले; 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

Delhi Weather Forecast: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले हफ्ते बारिश और ओले पड़ते हुए दिख सकते हैं। साथ ही इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को यह जानकारी दी

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 9:59 PM
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Delhi Weather Updates: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले हफ्ते बारिश और ओले पड़ते हुए दिख सकते हैं। साथ ही इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। IMD ने कहा कि दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि भूमध्यसागर में उठे एक पश्चिमी विक्षोम के चलते आ रही भारत की तरफ जो हवाएं आ रही हैं, वह 21 जनवरी से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिमी भारत के मौसम को प्रभावित करेंगी।

IMD ने एक बयान में कहा, "इसके प्रभाव से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमालयी इलाकों में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या बर्फ पड़ने की घटना शुरू होगी, जिसके 25 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है। 23-24 जनवरी को सबसे तेज बारिश या बर्फ पड़ने का अनुमान है।"

मौसम विभाग ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है।


यह भी पढ़ें- Amazon layoffs: छंटनी के बाद सोशल मीडिया पोस्ट का हो रहा असर, बर्खास्त कर्मचारियों को मिल रहे हैं जॉब ऑफर

इसने बताया कि 23-24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दिल्ली में इस सर्दी के मौसम में अब तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बारिश न होने का कारण था।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी

इस बीच, दिल्ली में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है। शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री अधिक था

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।