IMD Rain Update: इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD ने मौसम को लेकर जारी किया नया अपडेट

IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात आदि राज्यों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 9:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rainfall Alert: यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में कम बारिश जारी रहने की संभावना है

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 10 अगस्त को जारी अपडेट में बताया कि मध्य भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति बनती दिख रही है। IMD ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास पर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव बन रहा है। वहीं सौराष्ट्र व आसपास के पूर्वोत्तर अरब सागर पर भी एक निम्न दबाव देखा जा रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात आदि राज्यों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। वहीं अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में कम बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के मॉनसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट को आप नीचे देख सकते हैं-

- पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 से 14 अगस्त, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र में 10 से 12 अगस्त, कोंकण और गोवा में 10 से 13 अगस्त और मराठावाड़ा में 10 अगस्त को गरज के साथ छिटपुट भारी बारिश/बिजली गिरने का अनुमान है।

- कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 तारीख को, विदर्भ में 10 तारीख को, मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र और कच्छ 11 तारीख को और गुजरात इलाके में 10 से 12 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना है।


यह भी पढें- करोड़पति से गरीब बनाने वाले शेयर: इन 4 स्टॉक्स ने पहले निवेशकों को कराया बंपर मुनाफा, फिर उनकी सारी संपत्ति डुबो दी

- दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी 10 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

- पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से सटे इलाकों, झारखंड में 10,11,13 और 14 अगस्त को; ओडिशा में 10 से 14 अगस्त तक; अरुणाचल प्रदेश में 13 अगस्त को; असम और मेघालय में 10,13 और 14 को; वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 14 अगस्त को छिटपुट भारी बारिश और गरज/बिजली के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है।

- ओडिशा में 10 और 13, 14 अगस्त को और पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से सटे इलाकों में 10 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

- तमिलनाडु और केरल के घाट इलाकों और माहे में 10 अगस्त को, कर्नाटक में 10 और 11 को, तेलंगाना में 10 और 14 को, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 13 और 14 अगस्त को गरज और बिजली के साथ व्यापक तौर पर छिटपुट बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।

- तमिलनाडु के घाट इलाकों में 10 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है।

- पूर्वी राजस्थान में 10 से 12 अगस्त तक, पश्चिम राजस्थान में 12 और 13 को; हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10, 11 और 14 तारीख को; पंजाब और हरियाणा में 11 तारीख को; पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 अगस्त तक; वहीं जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को गरज और बिजली के साथ छिटपुट भारी बारिश का अनुमान है।

- उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 10 अगस्त को और पश्चिमी राजस्थान में 12 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।