New IT Rules: 'रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर की नियुक्ति के फाइनल स्टेज में हैं', दिल्ली HC को Twitter ने बताया

Twitter ने कोर्ट को बताया कि हम एक रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर की नियुक्ति के अंतिम चरण में हैं

अपडेटेड Jul 04, 2021 पर 12:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ट्विटर (Twiiter) ने शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi HC) को बताया कि वो एक रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर (Resident Grievance Officer) की नियुक्ति के अंतिम चरण में हैं। इससे पहले ट्विटर के अंतरिम अधिकारी ने 21 जून को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। ट्विटर ने कोर्ट को बताया, "हम एक रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर की नियुक्ति के अंतिम चरण में हैं। अंतरिम रेजिडेंट शिकायत अधिकारी ने 21 जून को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।”

धर्मेंद्र चतुर के इस्तीफा देने के बाद ट्विटर ने कैलिफोर्निया के जेरेमी केसल को भारत का नया शिकायत अधिकारी नामित किया था। मगर नए IT नियमों के अनुसार शिकायत निवारण अधिकारी सहित सभी नोडल प्राधिकरण भारत के ही होने चाहिए और जेरेमी केसल कैलिफोर्निया से आते हैं।

केंद्र ने ट्विटर पर जानबूझकर अवज्ञा करने और भारत के नए IT नियमों का पालन करने में फेल होने के साथ-साथ जरूरी अधिकारियों को नियुक्त करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया है, जिसके परिणामस्वरूप इसका सेफ गॉर्ड भी वापस ले लिया गया था।

प्लेटफॉर्म के खुलेआम दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से IT नियमों के अनुसार, प्रमुख सोशल मीडिया मीडिएटर को एक मुख्य अनुपालन अधिकारी, एक नोडल अधिकारी और एक शिकायत अधिकारी को नियुक्त करना चाहिए, जो सभी भारतीय निवासी होने चाहिए।

यदि ये प्लेटफ़ॉर्म डिजिटल नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो वे अपनी मध्यस्थ स्थिति खो देंगे, जो उन्हें उनके द्वारा होस्ट किए जाने वाले किसी भी थर्ड पार्टी डेटा के दायित्व से बचाता है।

ट्विटर ने पहले भारत में एक मध्यस्थ के रूप में अपनी कानूनी ढाल खो दी थी और अब किसी भी गैरकानूनी कंटेंट को पोस्ट करने वाले यूजर्स के लिए उत्तरदायी है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।