Get App

फ्रांस की बड़ी पेशकश, Make In India के तहत भारत में मैन्युफैक्चर करेंगे Panther हेलीकॉप्ट और Rafale फाइटर जेट्स

फ्रांस ने कहा है कि वह पैंथर हेलीकॉप्टर की 100% एसेंबली यूनिट और राफेल फाइटेर जेट की 70% एसेंबली यूनिट इंडिया में शिफ्ट करने को तैयार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2021 पर 9:10 AM
फ्रांस की बड़ी पेशकश, Make In India के तहत भारत में मैन्युफैक्चर करेंगे Panther हेलीकॉप्ट और Rafale फाइटर जेट्स

फ्रांस की तरफ से रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ा ऑफर मिला है। फ्रांस ने मेक इन इंडिया (Make In India) मुहिम के तहत भारत में ही पैंथर हेलीकॉप्ट (Panther Helicopter) और राफेल फाइटर जेट्स (Rafale Fighter Jets) की मैन्युफैक्चरिंग करने की पेशकश की है। फ्रांस ने कहा है कि वह पैंथर हेलीकॉप्टर की 100% एसेंबली यूनिट और राफेल फाइटेर जेट की 70% एसेंबली यूनिट इंडिया में शिफ्ट करने को तैयार है। फ्रांस ने भारत को एसेंबली लाइन के अलावा पूरी तरह से तकनीक देने की भी पेशकश की है, जिससे फाइटर जेट की लागत काफी कम हो जाएगी।

आपको बता दें कि इस सप्ताह भारत और फ्रांस के बीच 34वीं रणनीतिक वार्ता हुई है। इस वार्ता में फ्रांस ने यह भरोसा भी दिया कि भारतीय सेना के साथ साझा किए जाने वाला हथियार और डिफेंस टेक्नोलॉजी वह भारत के दुश्मनों को नहीं देगा। फ्रांस ने भारत को सूचित कर दिया है कि पाकिस्तान से उसका संबंध निम्न स्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ पिछले दिनों कई व्यक्तिगत बयान दिए थे। माना जा रहा है कि अब फ्रांस पाकिस्तान को सैन्य समान नहीं देगा।

फ्रांस ने यह भी भरोसा जताया है कि वह UN में भारत का समर्थन करेगा। यह वार्ता भारतीय नेताओं और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने के बीच हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में इस बात पर संभावना बनी है कि अभी जो 36 राफेल फाइटर जेट का अनुबंध है उसे बढ़ाया जा सकता है। फ्रांस सरकार ने भारत में पैंथर हेलिकॉप्टरों के निर्माण की बात कही है।

AS565 MBe हेलीकॉप्टर की खासियत

फ्रांस ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत राफेल विमानों के लिए 70 फीसदी और पैंथर हैलिकॉप्टर के लिए 100 फीसदी एसेंबली लाइन दी जाएगी। भारत सरकार भी इस समय नौसेना के लिए मध्यम हैलिकॉप्टर की तलाश कर रही है। Airbus AS565 MBe हेलीकॉप्टर की खास बात यह है कि यह किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है और कई योगदान दे सकता है। इस हैलिकॉप्टर को शिप डेक, ऑफशोर लोकेशन और लैंड-बेस्ड साइट्स से ऑपरेशन के लिए बनाया गया है।

वार्ता का अगुवाई अजीत डोभाल ने की

सूत्रों के अनुसार इस सप्ताह भारत-फ्रांस के बीच हुई इस अहम बैठक में 9,900 मेगावाट के जैतापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र को भी आगे बढ़ाने पर बात हुई है। दोनों देशों के बीच हुई इस रणनीतिक संवाद की अगुवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फ्रांसीसी राष्र्नपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार ने की। अधिकारियों के अनुसार भारत ने पट्टे पर 6 एयरबस,330 मल्टी-रोल ट्रांसपोर्ट टैंकरो के फ्रांसीसी प्रस्ताव पर विचार करने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें