अमेरिका पहुंचने से पहले पीएम मोदी की यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, लोगों ने कहा-पहले इंडिया की ऐसी चर्चा नहीं होती थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 24 जून तक अमेरिकी की यात्रा पर जाएंगे। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे। वह अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान अमेरिका और भारत के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस यात्रा पर दुनियाभर की निगाहें लगी हुई हैं

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 2:07 PM
अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों का मानना है कि मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया की छवि को और मजबूत बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका पहुंचने (PM Narendra Modi US Visit) से पहले ही वहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय (Indo-US Community) में काफी उत्साह दिख रहा है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों का मानना है कि मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया की छवि को और मजबूत बनाया है। अमेरिका में एक रेस्टॉरेंट के मालिक विजय शर्मा की बातों से इसका संकेत मिलता है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले शर्मा और उनकी पत्नी सुमन लता मोदी की अमेरिकी यात्रा को लेकर खासे उत्साहित दिखते हैं। शर्मा ने कहा कि मोदी यूनाइटेड नेशंस (UN) में योग के एक कार्यक्रम का नेतृत्व करने जा रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। दरअसल, न्यूयॉर्क में यूएन हेडक्वार्टर में पहली बार मोदी 19वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक योग सत्र का नेतृत्व करेंगे।

मोदी 23 जून को वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

न्यूयॉर्क स्थित शर्मा के रेस्टॉरेंट का नाम 'इंडिया एट टाइम्स स्केवेयर' है। अमेरिका में छुट्टियां मनाने आए दिनेश बोहरा को इस रेस्टॉरेंट का खाना बहुत पसंद है। 80 लोगों की क्षमता वाले इस रेस्टॉरेंट में कई तरह के इंडियन फूड मिलते हैं। मोदी की अमेरिकी यात्रा को देखते हुए बोहरा ने इंडिया लौटने का अपना प्लान कुछ दिन टाल दिया है। वह 23 जून को वॉशिंगटन डीसी में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पास हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। टाइम्स स्कवेयर में शर्मा के रेस्टॉरेंट में स्नैक्स का लुत्फ उठाते हुए बोहरा ने कहा, 'मैं इसका गवाह बनना चाहता हूं।' न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा टूरिस्ट टाइम्स स्कवेयर में आते हैं। इसके Big Apple कहा जाता है।


यह भी पढ़ें : कोटक ने Jindal Steel & Power की रेटिंग बढ़ाई, कहा-अभी खरीदने पर हो सकता है 28 फीसदी मुनाफा

इंडिया के प्रतिनिधि हैं प्रधानमंत्री मोदी

बोहरा ने कहा, "यह नियति है जिसने मोदी को सत्ता में लाया है ताकि इंडिया की भलाई हो सके।" बोहरा की दोस्त फोरम शाह ने तो मोदी की तुलना सम्राट अशोक तक से कर दी। ट्रेवल इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली शाह ने कहा कि वह (मोदी) पिता की तरह प्रेरित करते हैं। एक दशक से ज्यादा वक्त से यहां इंजीनियर के रूप में सेवाएं देने वाले शशि सिंह ने कहा कि यह मामला BJP या Congress का नहीं है या किसी राजनीतिक दल का नहीं है। मोदी बतौर प्रधानमंत्री इंडिया को रिप्रजेंट करते हैं और हमलोग लोग खुश हैं कि वह (मोदी) इंडिया में अच्छा काम करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

इंडिया की ऐसी चर्चा पहले नहीं होती थी

उन्होंने कहा, "हर आदमी आपसे यही कहेगा कि आज इंडिया की जिस तरह से चर्चा होती है, पहले उस तरह से नहीं होती थी। और इससे हमें खुशी होती है।" अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले भारतीयों से बात करने पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई। कई साल पहले पढ़ाई के लिए न्यूजर्सी आए विजय देसाई अब एक बिजनेसमैन हैं। वह बताते हैं कि कभी इंडिया में प्रोजेक्ट्स पूरे होने में कई साल लग जाते थे। वे यह मानते हैं कि मोदी ने विदेश में इंडिया की साख बढ़ाई है। लेकिन, उनका कहना है कि इंडिया में अच्छी नौकरियों के पर्याप्त मौके नहीं पैदा हो रहे हैं।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय से मोदी ने बनाया खास रिश्ता

हालांकि, ज्यादातर भारतीय-अमेरिकी लोगों का मानना है कि मोदी ने उन लोगों से जिस तरह का नाता कायम किया है, वैसा पहले किसी लीडर ने नहीं किया था। शर्मा ने एक दूसरे रेस्टॉरेंट 'करी इंडिया' के बारे में बताया। यह भी टाइम्स स्कवेयर में स्थित है। यह भारतीय फूड ऑफर करने वाला अमेरिका का सबसे पुराना रेस्टॉरेंट है। यह 100 साल से भी पुराना है। हालांकि, इसके नाम और मालिक बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दिल में हमेशा यह अहसास रहा है कि मैं किस देश से आता हूं। और मोदी ने इस अहसास को और बढ़ाया है। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे। वह अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।