ऑस्ट्रेलिया (Australia) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) आज अपने देश लौटी, लेकिन कोरोनावायरस (Coronavirus) के नियमों के चलते टीम के जो भी प्लेयर्स, मेंबर्स और स्टाफ के लोग दुबई (Dubai) के रास्ते मुंबई पहुंचे हैं, उन्हें होम क्वारंटीन (Home Quarantine) में रहना अनिवार्य है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कमिश्नर इकबाल चहल ने CNN न्यूज 18 को बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट और होम क्वारंटीन सभी के लिए अनिवार्य है और भारतीय टीम के लिए इसमें कोई छूट नहीं दी गई है।
मुंबई हवाई अड्डे पर लागू कोविद गाइडलाइन के अनुसार, टीम को होम क्वारंटीन के लिए जाने के लिए कहा गया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा, रहाणे, रवि शास्त्री, पृथ्वी शॉ और टीम के दूसरे खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के सदस्य सुबह 9 बजे दुबई से फ्लाइ एमिरेट्स की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे।
वहीं ऋषभ पंत दिल्ली पहुंच चुके हैं और यहां से वो होम क्वारंटीन के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने पर पंत ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि हमने ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी, जिस तरह से हमने सीरीज में खेला उससे पूरी टीम बहुत खुश है।
इतना ही भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और अजिंक्य रहाणे सहित टीम के खिलाड़ियों के मुंबई पहुंचने के बाद लोगों ने उनका जमकर स्वागत भी किया।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
