OTT: भारत सरकार ने पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म Vidly TV पर लगाई पाबंदी, जानिए वजह

OTT: भारत सरकार ने पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म Vidly TV पर बैन लगा दिया है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हाल ही में एक वेब सीरीज रिलीज की थी। जिसमें भारत विरोधी गतिविधियों को दिखाया गया था। सरकार ने इस सीरीज में सिख समुदाय के बीच अलगाववाद, असंतोष को बढ़ावा देते हुए पाया है

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 10:19 AM
वेब-सीरीज में ऑपरेशन ब्लू स्टार, अयोध्या में बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है

OTT: केंद्र सरकार लगातार भारत विरोधी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। देश के खिलाफ कुछ गलत करता पाया जाता है उस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting) ने पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म Vidly TV की वेबसाइट, दो मोबाइल एप्लिकेशन, चार सोशल मीडिया अकाउंट और एक स्मार्ट टीवी ऐप को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार ने यह कार्रवाई OTT प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई सेवक: द कन्फेशंस (Sevak: The Confessions) वेब सीरीज के आधार पर की है।

भारत सरकार के अनुसार पाकिस्तानी वेब सीरीज को देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के साथ-साथ विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए खतरा पैदा करने वाला पाया गया है।

भारत के खिलाफ दुष्प्रचार


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार को यह संदेह था कि वेब सीरीज पाकिस्तानी सूचना तंत्र की ओर से प्रायोजित (Sponsored) की गई थी। सीरीज का पहला एपिसोड 26 नवंबर को 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की बरसी पर यानी 26 नवंबर 2022 को जारी किया गया था। इतना ही नहीं इसमें भारत के प्रति सिख समुदाय के बीच अलगाववाद, असंतोष और मोहभंग को बढ़ावा देते हुए भी पाया गया है। इस वेबसीरीज के अब तक तीन एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। इसमें संवेदनशील ऐतिहासिक घटनाओं और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर भारत विरोधी कहानी को दर्शाया गया है।

Elon Musk ने ट्विटर में शुरू किया भाई-भतीजावाद, अंकल के 2 बेटों को दी नौकरी

ऑपरेशन ब्लू स्टार, अयोध्या में बाबरी मस्जिद भी सीरीज का हिस्सा

भारत सरकार के मुताबिक, वेब-सीरीज में ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके परिणाम, अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस, विवादास्पद ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस की हत्या, मालेगांव विस्फोट, समझौता एक्सप्रेस विस्फोट, सतलुज यमुना लिंक नहर से संबंधित अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद जैसी संवेदनशील घटनाओं को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया। वहीं एक सीरीज के सीन में हिंदू पुरोहित, अनुसूचित जाति और सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया गया है जो कि काफी विवादित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।