Indian Railway: देश में गर्मी के बढ़ते तापमान ने अप्रैल महीने में बिजली की डिमांड (Power Demand) को बढ़ा दिया है। बिजली की डिमांड बढ़ने से कोयले की खपत बढ़ गई है। कोयले की इस बढ़ी जरूरत को पूरा करने के लिए रेलवे पर ढुलाई का प्रेशर बढ़ गया है। यही कारण है कि रेलवे को कुछ हफ्तों से रोजाना मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ रहा है। कोयले से लदी गाड़ियों के रास्ता देने के लिए रेलवे को ऐसा करना पड़ रहा है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) के मुताबिक 24 मई तक 670 पैसेंजर ट्रेनें कैंसल की गई हैं। इसमें 500 से अधिक ट्रेनें लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें (Mail Express Trains) हैं।
