Get App

Welspun Corp Share Price: स्टील पाइप मेकर के शेयरों में खरीद की सुनामी, ₹17200 करोड़ के ऑर्डर से 15% उछला

Welspun Corp Share Price: वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका के अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से पाइप्स की सप्लाई करनी है। इस ऑर्डर के बाद कंपनी की ग्लोबल ऑर्डर बुक 42,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 21, 2026 पर 4:06 PM
Welspun Corp Share Price: स्टील पाइप मेकर के शेयरों में खरीद की सुनामी, ₹17200 करोड़ के ऑर्डर से 15% उछला
Welspun Corp को मिले इस ऑर्डर को वित्त वर्ष 2028 और 2029 के बीच पूरा करना है।

स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी वेलस्पन कॉर्प के शेयरों में 21 अगस्त को बंपर उछाल है। दिन में शेयर की कीमत BSE पर पिछले बंद भाव से 17 प्रतिशत तक उछली। इसके साथ ही शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 2348.30 रुपये क्रिएट किया। बाद में शेयर 15 प्रतिशत बढ़त के साथ 2306.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 60800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। दरअसल एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसे अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह करीब 1.8 अरब डॉलर (17,200 करोड़ रुपये) का है। वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका के अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से पाइप्स की सप्लाई करनी है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑर्डर को वित्त वर्ष 2028 और 2029 के बीच पूरा करना है। इस ऑर्डर के मिलने के बाद वेलस्पन कॉर्प की ग्लोबल ऑर्डर बुक 4.4 अरब डॉलर (42,100 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई है।

Welspun Corp का शेयर 6 महीनों में 194 प्रतिशत मजबूत

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत एक महीने में 41 प्रतिशत, 3 महीनों में 73 प्रतिशत और 6 महीनों में 194 प्रतिशत उछली है। 2 साल में शेयर 221 प्रतिशत, 3 साल में 627 प्रतिशत और 5 साल में 1990 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। जून 2026 के आखिर तक वेलस्पन कॉर्प में प्रमोटर्स के पास 49.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें