Get App

Bank of Baroda Share Price: अच्छे Q2 नतीजों से शेयर 4% चढ़ा, अब बाय, सेल या होल्ड

Bank of Baroda Share Price: बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ऋण वृद्धि का अनुमान पहले के 12-14 प्रतिशत से बढ़ाकर 13-15 प्रतिशत कर दिया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन पहले के 2.75-2.95 प्रतिशत के अनुमानित दायरे में ही रहने की उम्मीद है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 11:00 AM
Bank of Baroda Share Price: अच्छे Q2 नतीजों से शेयर 4% चढ़ा, अब बाय, सेल या होल्ड
सितंबर 2026 तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 6,737.28 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ऑफ बड़ौदा का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। इसे देखते हुए कई ब्रोकरेज फर्मों ने बैंक की कमाई के अनुमानों को रिवाइज कर दिया है। ब्रोकरेज फर्मों ने बैंक की कम क्रेडिट लागत, एसेट क्वालिटी में सुधार और कोर फीस इनकम में बढ़ोतरी का हवाला दिया है। लेकिन साथ ही ट्रेजरी से होने वाले मुनाफे और फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (FCNR) डिपॉजिट्स के बैंक की लोन ग्रोथ और मार्जिन पर पड़ने वाले असर की ओर भी इशारा किया है। शेयर में 2 नवंबर को मार्केट खुलते ही 4 प्रतिशत की तेजी दिखी।

सितंबर 2026 तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 6,737.28 करोड़ रुपये हो गया। स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 6,532 करोड़ रुपये रहा, जो अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा है। यह एक साल पहले से 35.8 प्रतिशत अधिक है। शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 13,026 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 0.22 प्रतिशत घटकर 2.74 प्रतिशत रह गया।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ऋण वृद्धि का अनुमान पहले के 12-14 प्रतिशत से बढ़ाकर 13-15 प्रतिशत कर दिया है। डिपॉजिट ग्रोथ के अनुमान को 10-12% से बढ़ाकर 11-13% कर दिया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन पहले के 2.75-2.95 प्रतिशत के अनुमानित दायरे में ही रहने की उम्मीद है। सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो 1.78 प्रतिशत रहा।

किस ब्रोकरेज से क्या रेटिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें