Get App

JIO की शानदार लिस्टिंग के बाद अब RIL के शेयर को लगे पंख, 9% उछला स्टॉक, ₹1840 तक जाने की उम्मीद

Reliance Industries Share Price: सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफे के बाद सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 9% से ज्यादा उछला। नोमुरा ने 1,560 रुपये और गोल्डमैन सैक्स ने 1,840 रुपये का टारगेट देते हुए Buy रेटिंग बरकरार रखी है।

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 3:30 PM
JIO की शानदार लिस्टिंग के बाद अब RIL के शेयर को लगे पंख, 9% उछला स्टॉक, ₹1840 तक जाने की उम्मीद
रिकॉर्ड Q2 नतीजों के बाद RIL का शेयर 6.6% चढ़कर 1,242 रुपये पर पहुंचा.

लगभग एक साल से लाल निशान में दिख रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में अब हरियाली आती दिख रही है. JIO की शानदार लिस्टिंग और रिलायंस के जानदार तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक में जबरदस्त तेजी है. सोमवार को मार्केट खुलते ही स्टॉक में शानदार तेजी दिखी. बाजार बंद होते-होते शेयर 9% से ज्यादा चढ़कर 1274 रुपये तक पहुंच गया. सबसे बड़ी बात ये है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक को लेकर दिग्गग ब्रोकरेज भी अब बुलिश नजर आ रहे हैं. नोमुरा ने स्टॉक पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए 1,560 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि गोल्डमैन सैक्स ने तो 1,840 रुपये तक का बड़ा टारगेट प्राइस रखा है।

नोमुरा का भरोसा, 1,560 रुपये का टारगेट

नोमुरा ने नतीजों के बाद रिलायंस पर अपनी Buy रेटिंग कायम रखी है और 1,560 रुपये का टारगेट दिया है। शुक्रवार के बंद भाव 1,164.90 रुपये से देखें तो ये करीब 33.9% के अपसाइड की ओर इशारा करता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की रिकॉर्ड कमाई के पीछे रिफाइनिंग क्रैक्स का कई दशकों के ऊंचे स्तर पर पहुंचना सबसे बड़ी वजह रही। नोमुरा के मुताबिक कंसोलिडेटेड EBITDA तिमाही दर तिमाही आधार पर 19% बढ़ा और ये उसके अनुमान से 9% ज्यादा रहा। मतलब कंपनी ने न सिर्फ पिछली तिमाही से बेहतर प्रदर्शन किया, बल्कि ब्रोकरेज की उम्मीदों को भी पीछे छोड़ दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें