Indian Railway: दिल्ली से जयपुर सिर्फ 2 घंटे में सफर होगा पूरा, जानिए सरकारी प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट

Indian Railway: दिल्‍ली से जयपुर की दूरी को तय करने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है। यह दूरी करीब 300 किमी है। अब इस सफर को आसान बनाने के लिए एलिवेटेड रेल ट्रैक बिछाने की योजना बनाई गई है। जिसमें हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर की मंजूरी मिल गई है। इस ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड 200 किमी प्रति घंटा हो सकती है

अपडेटेड Feb 25, 2023 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली से जयपुर के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा

Indian Railway: दिल्ली से जयपुर अगर आपको जाना है तो आने वाले समय में आप हवा से बातें करते हुए सफर कर सकते हैं। इंडियन रेलवे ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। दरअसल, इंडियन रेलवे अब हाई स्पीड ट्रैक बनाने पर फोकस कर रहा है। ताकि ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया जा सके। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली कैंट से जयपुर तक एलिवेटेड ट्रैक तैयार करने का फैसला किया है। इस ट्रैक के बन जाने के बाद इस पर हाई स्पीड ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। यानी इस ट्रैक पर ट्रेनें जमीन से ऊपर चलेंगी।

इन ट्रेनों की रफ्तार 180 से लेकर 200 किमी प्रति घंटे हो सकती हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जानकारी दी है। ये ट्रेन गुरुग्राम से होकर भी गुजरेगी। जहां के स्टेशन को पूरी तरह रीडिजाइन किया जाएगा।

अभी DPR आना बाकी


अभी यह प्रोजेक्ट अपने शुरुआती दौर पर है। इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी DPR बनना अभी बाकी है। जिसमें रूट के बजट और उससे संबधी जानकारी को मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद ही काम को आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Sing) ने बताया कि रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। अनुमति मिलने के बाद साल 2024 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस ट्रैक के बन जाने के बाद दिल्ली से जयपुर तक का सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरी हो जाएगा।

Indian Railways: रेलवे का एक ऐसा कोर्स, जिसमें फेल होने के लिए झोंक देते हैं पूरी ताकत, जानिए क्यों

फिलहाल ट्रेन से दिल्ली से जयुपर पहुंचने में 5-6 घंटे का समय लगता है। शताब्दी भी 4 घंटे से ज्यादा का समय लेती है। ऐसे में 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अगर ट्रेन चलती है तो ये सफर 2 घंटे का ही रह जाएगा। यानी एक बार फिर ट्रेन एक्सप्रेसवे के मुकाबले जल्दी जयपुर पहुंचने का साधन बन जाएगी। मौजूदा समय में अहमदाबाद से मुंबई के लिए हाई स्पीड ट्रैक का काम किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।