Indian Railway: E-Ticket और I-Ticket में क्या है अंतर? जानिए कौन सा टिकट जल्दी होगी कन्फर्म

Indian Railway: भारत में ज्यादातर लोग ट्रेन से ही सफर करते हैं। इससे सफर करने के लिए कंफर्म टिकट होना भी बहुत जरूरी है। टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन निकाल सकते हैं। वहीं स्टेशन की खिड़की से भी टिकट निकाल सकते हैं। e-टिकट और i- टिकट दो तरह के होते हैं। जानिए इन दोनों टिकटों में क्या अंतर और कौन सा टिकट पहले कन्फर्म होता है

अपडेटेड Jun 25, 2023 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railway: ई-टिकट में टिकट को प्रिंट करने की सुविधा है। जबकि i-टिकट में टिकट को प्रिंट करने की सुविधा नहीं दी जाती है

Indian Railway: ट्रेन से सफर करने की पहली शर्त टिकट होना है। लेकिन उससे भी बड़ी चुनौती है कंफर्म टिकट मिल पाना। कंफर्म टिकट के लिए लोग खूब जुगाड़ करते हैं और तरह-तरह की जानकारियां भी जुटाते हैं। ताकि कंफर्म टिकट हासिल कर सके। यहीं पर जिक्र होता है ई-टिकट या आई-टिकट का। जिसके बारे में कहा जाता है कि ऐसे टिकट से कंफर्म टिकट पाने में बहुत आसानी होती है। लेकिन क्या असल में ऐसा होता हैं। आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे। इससे पहले हमें ई-टिकट और आई-टिकट के बारे में पता होना चाहिए।

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से जो टिकट आप ऑनलाइन निकालते हैं। उसे ई-टिकट कहते हैं। इस टिकट का प्रिंट आप कभी भी निकाल सकते हैं। वैसे तो आजकल प्रिंटेड टिकट की जरुरत भी नहीं होती है। अगर आई-टिकट की बात करें तो इसका प्रिंट निकालना मुश्किल होता है। इसे भी IRCTC से बुक किया जाता है। इसका प्रिंट रेलवे की ओर से घर पर भेजा जाता है। इसका चार्ज अलग से लगता है। ऐसे में ये टिकट यात्रा से कुछ दिन पहले बुक करना होता है।

सबसे पहले कौन सा टिकट होगा कन्फर्म

इन दोनों टिकट को लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर इनमें कौन सा टिकट पहले कन्फर्म होगा। कई लोगों का कहना है कि आई टिकट जल्दी कंफर्म होता है। ऐसी स्थित में आपको बता दें कि आई-टिकट और ई-टिकट से वेटिंग लिस्ट क्लियर होने का कोई कनेक्शन नहीं है। ट्रेन के टिकट कंफर्म कैंसिलेशन के आधार पर होता है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीट दी जाती है। लिहाजा ट्रेन टिकट बुक होने का सिस्टम अलग है। इसलिए अगर आप कंफर्म के बारे में सोचकर आई-टिकट या ई-टिकट करवा रहे हैं तो ऐसा नहीं होता है।


Indian Railways: नॉन स्टॉप ट्रेन भी स्टेशन आने पर क्यों हो जाती है स्लो? बड़ी दिलचस्प है वजह

ई-टिकट के फायदे

ई-टिकट अगर कंफर्म नहीं हो पाता है तो ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते हैं। वहीं आई-टिकट अगर कंफर्म नहीं हो पाता है तो आप यात्रा कर सकते हैं। इसकी वजह से ये है कि रेलवे ने आपको आधिकारिक रूप से टिकट भेजा है। यह काउंटर से टिकट लेने की तरह मान्य होता है। इसमें पैसे वापस नहीं मिलते हैं। जबकि ई-टिकट में कन्फर्म नहीं होने पर पैसे वापस आ जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।