Get App

Indian Railways: बिना टिकट यात्रियों से रेलवे की बंपर कमाई, पुणे में चेकिंग के दौरान रेलवे ने वसूले 1.38 करोड़ रुपये

Indian Railways: ट्रेन से बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना या जेल दोनों हो सकती है। इसके लिए रेलवे की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इस बीच पुणे रेलवे स्टेशन ने दिसंबर 2022 में बिना टिकट के यात्रा करने वाले लोगों से 1.38 करोड़ रुपये वसूले हैं। इस दौरान पुणे रेल मंडल ने 18000 से ज्यादा यात्रियों को बिना टिकट के पकड़ा है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 03, 2023 पर 11:17 AM
Indian Railways: बिना टिकट यात्रियों से रेलवे की बंपर कमाई, पुणे में चेकिंग के दौरान रेलवे ने वसूले 1.38 करोड़ रुपये
चेकिंग के दौरान 5,434 यात्री असुरक्षित तरीके से यात्रा करते पकड़े गए हैं

Indian Railways: नियम और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ इंडियन रेलवे (Indian Railways) समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है। भारतीय रेलवे की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। इस बीच पुणे रेलवे डिवीजन (Pune Railway division) ने दिसंबर 2022 में बिना टिकट के 18,234 यात्रियों को पकड़ा है। रेलवे ने इन यात्रियों से 1.38 करोड़ रुपये वसूले हैं। इस बात की जानकारी पुणे रेलवे डिवीजन के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों के मुताबिक, चेकिंग के दौरान 5,434 यात्री असुरक्षित तरीके से यात्रा करते पकड़े गए है। उन पर 31.31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुणे टिकट चेकिंग टीम की ओर से बताया गया है कि अप्रैल से दिसंबर 2022 तक, कुल 2.56 लाख यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पाया गया है। इनसे 18.34 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है। बता दें कि टिकट चेकर टीमें प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में लगातार चेकिंग कर रही हैं।

पुणे से ट्रेनों की आवाजाही में इजाफा

हाल के महीनों में पुणे रेलवे डिवीजन से ट्रेनों की आवाजाही में इजाफा हुआ है। चेकिंग टीम की बढ़ी हुई सतर्कता के कारण 266 यात्रियों को बिना रजिस्ट्रेशन (unregistered ) के सामान के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया। उन पर 31,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुणे रेलवे डिवीजन के प्रवक्ता मनोज झावर (Manoj Jhawar) ने कहा कि हम सभी यात्रियों से ट्रेन में यात्रा करने से पहले टिकट लेने की अपील करते हैं। जो टिकट नहीं लेंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी यात्री ने जुर्माना नहीं भरा तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें