IndiGo फ्लाइट का पिछला हिस्सा अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टकराया, कैप्टन और को-पायलट का लाइसेंस सस्पेंड

IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर लैंडिग के समय फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। इंडिगो ने एक बयान में कहा था कि फ्लाइट को जरूरी असेसमेंट और मरम्मत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement
IndiGo: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिग के समय फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था

बेंगलुरु से अहमदाबाद (Bengaluru-Ahmedabad flight) आ रहा इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के फ्लाइट का पिछला हिस्सा पिछले महीने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान जमीन से टकरा गया था। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के एक कैप्टन का लाइसेंस तीन महीने और एक को-पायलट का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 15 जून को हुई विमान दुर्घटना को लेकर की गई है। घटना का संज्ञान लेते हुए DGCA ने उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट के पायलटों के प्लेन उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। साथ ही घटना की जांच के भी आदेश दिए थे। अब रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई है।

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर लैंडिग के समय फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। इंडिगो ने एक बयान में कहा था कि फ्लाइट को जरूरी असेसमेंट और मरम्मत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वहीं, जून में, इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को मुंबई में उतरने का प्रयास करते समय चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के कारण लखनऊ-मुंबई फ्लाइट 6E-2441 को अपनी लैंडिंग रोकनी पड़ी थी। परिणामस्वरूप, फ्लाइट को उदयपुर की ओर पुनर्निर्देशित किया गया, जहां लैंडिंग के दौरान उसे और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के दो असफल प्रयासों के बाद फ्लाइट की उदयपुर में लैंडिंग की गई।


ये भी पढ़ें- संसद के बाहर राघव चड्ढा पर कौवे ने किया हमला, BJP बोली- 'झूठ बोले कौवा काटे', AAP सांसद ने दिया ये जवाब

इससे पहले 11 जून को कोलकाता से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे इंडिगो एयरबस A321 विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। घटना के बाद डीजीसीए ने इंडिगो को पायलटों के विमान उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इंडिगो ने एक बयान में घटना की पुष्टि की थी और कहा था कि फ्लाइट का निरीक्षण किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।