IPL Schedule 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2020) के 13वें सीजन के टाइम टेबल का ऐलान कर दिया गया है। यह 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में होगा। लंबे समय से फ्रेंचाइजी टीमों और फैन्स को IPL के शेड्यूल का इंतजार था। आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। पहला मैच अबूधाबी (Abu Dhabi) डिफेंडिंग चैंपियन (फिछले साल की चैंपियन) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और उप-विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। इसकी घोषणा BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने की है।

IPL2020 के 24 मैच दुबई (Dubai) में, 20 मैच अबु धाबी (Abu Dhabi) में और 12 मैच शारजाह (Sharjah) में खेले जाएंगे। शेड्यूल अभी लीग मैचों का जारी किया गया है, जबकि प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 3 नवंबर को आखिरी लीग मैच खेला जाना है, जो सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।

13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसमें 10 डबल हेडर यानी दिन में दो मैच शामिल हैं और शाम के मैचों की शुरुआत अब आधे घंटे पहले शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगी। जिस दिन दो मैच होगे उस दिन पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा। जिस दिन सिर्फ एक मुकाबला होगा उस दिन मैच शाम 7:30 बजे से ही होगा।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते इसे UAE में मैच कराने का फैसला लिया गया। UAE में यह तीन मैदानों में खेला जाएगा। जिसमें दुबई, शरजाह और अबु धाबी शामिल है। पहले IPL के 13वें एडिशन का आयोजन पहले मार्च से भारत में होना था लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इसे टाल दिया गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।