Bharat Gaurav Tourist Train: IRCTC की गौरव टूरिस्ट ट्रेन आज नई दिल्ली के सफदरजंग से चलने वाली है। यह ट्रेन श्री रामायण यात्रा सर्किट में राम से जुड़े तीर्थस्थानों पर जाएगी। भारत-नेपाल के बीच श्री रामायण यात्रा सर्किट में यह करीब 8000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। IRCTC दुनिया की पहली एजेंसी है जो दो देशों को जोड़ते हुए तीर्थयात्रा की सुविधा दे रही है। इस यात्रा की पूरी अवधि 18 दिन है। यह पूरा पैकेज 65,000 रुपए का है। IRCTC के मुताबिक, इस ट्रेन की क्षमता 600 यात्रियों की है। और इसमें थर्ड AC में यात्री ट्रैवल करेंगे।
इस ट्रेन की बुकिंग आप IRCTC की वेबसाइट पर कर सकते हैं। इस पैकेज की कॉस्ट 62,370 रुपये प्रति व्यक्ति है। टिकट का खर्च सबके लिए बराबर है। टिकट के रेट पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस स्टेशन से यात्रा शुरू कर रहे हैं।
IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 'श्री रामायण यात्रा' के बारे में बताया कि यह ट्रेन 8000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 8 राज्यों और दूसरे देश नेपाल घूमने का मौका मिलेगा। आठ राज्यों में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश शामिल है।
श्री रामायण सर्किट में क्या-क्या आएगा?
यात्रियों को उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, भरत हनुमान मंदिर, भरत कुंड और सरयू घाट दिखाय जाएगा। इसके बाद ये ट्रेन नेपाल के जनकपुर में श्री राम जानकी मंदिर जाएगी। वहां से बिहार के सीतामढ़ी में जानकी मंदिर और पुराना धाम घुमाया जाएगा। उसके बाद बक्सर में राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर, वाराणसी का संकटमोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, भारद्वाज आश्रम, हनुमान मंदिर और विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। फिर यहा शाम को गंगा आरती दिखाई जाएगी।
नेपाल से दक्षिण भारत जाएगी ट्रेन
प्रयागराज सीतामढ़ी, भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम और हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। फिर श्रृंगवेरपुर में रामचौरा, श्रिंगी ऋषि आश्रम और रामघाट जाएंगे। उसके बाद ट्रेन चित्रकूट जाएगी जहां आपको सती अनुसुइया मंदिर, गुप्त गोदावरी और रामघाट के दर्शन कराएं जाएंगे। उसके बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी लेकर जाएंगे। इसके बाद कांचीपुरम विष्णु कांची, शिवा कांची और कामाक्षी अम्मान मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे।