IRCTC Tour: आप अगर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) ने एक जबरदस्त मौका मुहैया कराया है। अंडमान एंड निकोबार आईलैंड एक बेस्ट जगह है। जहां जाकर आप एडवेंचर और खूब सारा फन कर सकते हैं। IRCTC ने इस टूर पैकेज का नाम फैमिली अंडमान हॉलीडेज-गोल्ड (Family Andaman Holidays-Gold) है।
आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार की सैर कराने वाले इस टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 53,295 रुपये देना होगा। हालांकि अलग-अलग टैरिफ के लिए यह अलग हो सकता है।
पैसेंजर्स के लिए यह अंडमान और निकोबार टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा। इसके लिए 23 सितंबर और 7 अक्टूबर को दो अलग सर्विस होंगी। इस टूर पैकेज में आपको रहने के लिए एयर कंडीशन रूम (Double and Triple Sharing) पर मिलता है। हर जगह आपको साइटसीन के लिए गाड़ी मुहैया कराई जाएगी। इसमें परमिट एंट्री एंड फॉरेस्ट एरिया परमिट के लिए सभी तरह की परमिशन मिलती है। आपको इस टूर पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेंगे। कुछ स्पेसिफिक एक्सपेंशन और कुछ एक्टिविटीज करने के लिए फ्री टिकट्स दिए जायेंगे। हालंकि इसमें हर तरह का टैक्स शामिल है। इस पैकेज में कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आदि जगहों पर घूम सकते हैं।
इस टूर पैकेज को आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। IRCTC ने अपने ट्वीट में Mesmerizing Andaman with Kolkata टूर से जुड़ी सभी जानकारियों को शेयर करते हुए बताया कि अगर सैलानी इस पैकेज के लिए बुकिंग कराना चाहते हैं, तो उन्हें IRCTC के ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप अपने रीजनल IRCTC ऑफिस भी विजिट कर सकते हैं।