Get App

आठ DIG, 14 SSP का ट्रांसफर, विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर में बहुत बड़ा पुलिस और प्रशासनिक फेरबदल

Jammu Kashmir Transfer: इतने बड़े स्तर फेरबदल इसलिए किया है ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जा सकें। साथ ही चुनावी प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए तय मानदंडों के अनुसार, कोई भी अधिकारी अपने गृह जिले में तैनात न रहे या दो साल से ज्यादा समय तक एक ही पद पर न रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 1:43 PM
आठ DIG, 14 SSP का ट्रांसफर, विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर में बहुत बड़ा पुलिस और प्रशासनिक फेरबदल
विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर में बहुत बड़ा पुलिस और प्रशासनिक फेरबदल

चुनाव आयोग जम्मू और कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इस बीच सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा फेरबदल कर दिया। ECI के निर्देशों को मानते हुए, आठ DIG और 14 SSP सहित 24 सीनियर पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है। इतने बड़े स्तर फेरबदल इसलिए किया है ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जा सकें। साथ ही चुनावी प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए तय मानदंडों के अनुसार, कोई भी अधिकारी अपने गृह जिले में तैनात न रहे या दो साल से ज्यादा समय तक एक ही पद पर न रहे।

चुनाव आयोग शुक्रवार दोपहर को विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि किन राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के तय समय चक चुनाव कराना है

चुनाव आयोग की योजना सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित समय सीमा 30 सितंबर से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें