Jammu Kashmir: कुलगाम में बैंक कर्मचारी की हत्या के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

शाह पहले से ही शुक्रवार को कश्मीर पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक करने वाले थे, जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी बुलाया गया है। सूत्रों ने कहा कि घाटी में तेजी से बिगड़ते हालात के कारण गुरुवार को बैठक बुलानी पड़ी

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 9:19 PM
कुलगाम में बैंक कर्मचारी की हत्या के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल बैठक (FILE)

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुलगाम जिले में गुरुवार को राजस्थान के एक बैंक कर्मचारी की हत्या के कुछ घंटों बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने NSA अजीत डोभाल, रॉ प्रमुख सामंत गोयल, इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख अरविंद कुमार और गृह मंत्रालय के दूसरे शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में दूसरे मुद्दों के साथ कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए ये बैठक बुलाई गई है।

यह बैठक पिछले कुछ महीनों में घाटी में नागरिकों, खास तौर से प्रवासियों और गैर-मुस्लिम कश्मीरियों की हत्याओं के मद्देनजर भी हो रही है। शाह पहले से ही शुक्रवार को कश्मीर पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक करने वाले हैं, जहां जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी बुलाया गया है। सूत्रों ने कहा कि घाटी में तेजी से बिगड़ते हालात के कारण गुरुवार को बैठक बुलानी पड़ी।

शाह ने केवल दो हफ्ते पहले अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए भी एक बैठक की थी। अमरनाथ यात्रा इस महीने के आखिर में शुरू होगी।


कुलगाम के महापोरा इलाके में गुरुवार को संदिग्ध आतंकियों ने इलाकी देहाती बैंक के कर्मचारी विजय कुमार की हत्या कर दी। हत्या बैंक के CCTV कैमरों में कैद हो गई और फुटेज वायरल हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

Kashmir Blast: गाड़ी में धमाके से तीन जवान घायल, हमला या दुर्घटना ये अभी साफ नहीं

विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले थे। इससे एक दिन पहले आतंकवादियों ने कुलगाम में एक स्कूल शिक्षक की इसी तरह हत्या कर दी थी।

इस साल जनवरी से कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सरपंचों समेत कम से कम 17 लक्षित हत्याएं हुई हैं। लक्षित हत्याएं फरवरी 2021 के बाद तेज हो गईं। पहले श्रीनगर में कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे को उसके रेस्टोरेंट के अंदर गोली मार दी गई थी। गोली लगने से दो दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।