Get App

MGNREGA Fund Scam: झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में 'टालमटोल' कर रही थीं IAS अधिकारी

IAS पूजा सिंघल को MGNREGA फंड के कथित गबन और दूसरे आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2022 पर 6:16 PM
MGNREGA Fund Scam: झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में 'टालमटोल' कर रही थीं IAS अधिकारी
झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड की खनन सचिव IAS अधिकारी पूजा सिंघल (Pooja Singhal) को गिरफ्तार कर लिया है। महिला अधिकारी को MNGREGA फंड के कथित गबन और दूसरे आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिन में पूजा सिंघल ED के दफ्तर पहुंचीं थी, जहां उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सूत्रों ने दावा किया कि सिंघल ने अपने जवाबों में 'टालमटोल' कर रही थीं। इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) उन्हें रिमांड के लिए यहां की एक स्थानीय अदालत में पेश करेगा।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि खूंटी में MNGREGA फंड की कथित हेराफेरी से जुड़े धनशोधन मामले और दूसरे आरोपों की जांच के सिलसिले में वह दूसरे दिन ED के सामने पेश हुईं थीं।

साल 2000 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हिनू इलाके में एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं। संघीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अधिकारी का बयान दर्ज किया। इससे पहले वह मंगलवार को ED के कार्यालय में करीब नौ घंटे तक मौजूद रहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें