JioFiber Plans: जानिए क्या हैं सब्सक्रिप्शन प्लान और क्या मिल रहा है फ्री

सब्सक्रिप्शन प्लान्स में लाइफटाइम फ्री वॉइस कॉलिंग और 100 Mbps से 1 Gbps तक स्पीड से लेकर फ्री HD टीवी सेट तक लेकर बहुत कुछ है

अपडेटेड Sep 07, 2019 पर 3:12 PM

JioFiber Plans। Reliance Jio ने अपना fiber-to-the-home सर्विस JioFiber ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। जियो फाइबर में कस्टमर्स को बहुत कुछ मिल रहा है। जियो फाइबर के सब्सक्रिप्शन प्लान्स में लाइफटाइम फ्री वॉइस कॉलिंग और 100 Mbps से 1 Gbps तक स्पीड से लेकर फ्री HD टीवी सेट तक लेकर बहुत कुछ है।

खास बात यह है कि जियो बैंकों के साथ टाई-अप करके अपने एनुअल प्लान EMI पर भी उपलब्ध करवाएगा।

क्या-क्या मिल रहा है?

- 1 Gbps तक अल्ट्रा-हाई स्पीड ब्रॉडबैंड

- फ्री डोमेस्टिक वॉइस कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग और इंटरनेशनल कॉलिंग

- टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग


- OTT एंटरटेनमेंट ऐप्स

- गेमिंग

- होम नेटवर्किंगट

- डिवाइस सिक्योरिटी

- VR एक्सपीरियंस

- प्रीमियम कंटेंट प्लेटफॉर्म

सब्सक्रिप्शन प्लान

कंपनी 3, 6 और 12 महीनों के प्लान ऑफर कर रही है। मंथली प्लान 699 से शुरू होकर 8,499 तक जाएंगे। जियो फाइबर अपने प्लान छह कैटेगरी में लॉन्च कर रहा है, जो कुछ ऐसे हैं-

Bronze Plan- 699

Silver Plan- 849

Gold Plan- 1,299

Diamond Plan- 2,499

Platinum Plan- 3,999 और

Titanium Plan- 8,499

नए सब्सक्राइबर्स को प्रीव्यू ऑफर के तहत दो महीने तक के लिए जियो फाइबर की सर्विसेज फ्री मिलेंगी।

क्या-क्या है फ्री?

- JioFiber cable TV और फ्री HD TV- केबल टीवी सर्विस, केबल फाइबर या DTH के जरिए एक अलग पेमेंट सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत प्रोवाइड किया जाएगा। केबल सर्विस के साथ फ्री में सेटटॉप बॉक्स मिलेगा। इसमें गेमिंग, वीडियो कॉलिंग, वर्चुअल रियलिटी और मिक्स्ड रियलिटी सर्विसेज भी मिलेंगी।

- कंपनी अपने वेलकम ऑफर में फ्री में 4K LED TV दे रही है।

- इसके अलावा कंपनी Jio Home Phone ऑफर के तहत ब्रॉडबैंड कनेक्शन के तहत फ्री में डोमेस्टिक वॉइस कॉल और अफोर्डेबल इंटरनेशनल कॉल्स देगी।

- जियो फाइबर का इंस्टॉलेशन फ्री होगा। बस आपको इंटरनेट राउटर के लिए 2,500 रुपए का रिफंडेबल चार्ज देना होगा।

- जियो फाइबर के कस्टमर्स को जियो के कंटेंट प्लेटफॉर्म- Jio TV और Jio Cinema का फ्री एक्सेस मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।