Get App

JNU मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं, दीपिका के जाने पर मचा घमासान

JNU मामले में पुलिस की भूमिका पर शक लगातार गहरा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2020 पर 9:48 AM
JNU मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं, दीपिका के जाने पर मचा घमासान

JNU मामले में पुलिस की भूमिका पर शक लगातार गहरा रहा है। अब पुलिस रिपोर्ट में ही इस बात का खुलासा हुआ है कि पुलिस कंट्रोल रूम में JNU से 5 जनवरी को 125 फोन कॉल गए। दोपहर ढाई बजे से ये फोन जा रहे थे लेकिन पुलिस एक्शन में तब आई जब JNU रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने शाम साढ़े 7.30 बजे फोन किया। वहीं हमले के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वो अब तक किसी गुंडों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

इधर कांग्रेस की फैक्ट चैकिंग टीम JNU पहुंच चुकी है। फैक्ट चैकिंग टीम ने मामले की जांच पड़ताल के लिए बच्चों और फैकल्टी से बात की। 4 लोगों की इस टीम में महिला कांग्रेस चीफ सुष्मिता देव, सांसद हीबी एडन, NSUI प्रेसिडेंट साईद नासिर और DUSU के पूर्व प्रेसिडेंट अमृता धवन शामिल है। इन चारों के साथ छात्रों की बातचीत को रिकॉर्ड किया गया।

JNU के वाइस चांसलर जगदीश कुमार ने HRD मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मुलाकात की। हमारे सहयोगी चैनल NEWS18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में नॉर्मेलसी लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। हालांकि नकाबपोश गुंडों के खिलाफ FIR पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

एक ऐसे वक्त में जब देश के ज्वलंत सवालों पर बॉलीवुड सुपरस्टार्स चुप हैं तब JNU में छात्रों की पिटाई के विरोध में दीपिका पादुकोण JNU पहुंची। हालांकि उन्होंने JNU में सभा को संबोधित नहीं किया लेकिन कन्हैया कुमार जब बोल रहे थे तो वो मौजूद रहीं, वो मौजूदा JNUSU प्रेसिडेंट आईशी घोष से मिलीं। लेकिन कल देर शाम जैसे ये तस्वीरें न्यूज चैनलों पर आई कुछ देर में ही दीपिका के समर्थन और विरोध में सोशल मीडिया पर लिखा जाने लगा। कई लोगों ने इसे उनकी आने वाली फिल्म छपाक के प्रोमोशन से जोड़कर देखा तो कई ने दीपिका के इस साहसिक कदम की सराहना की। BJP नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि फिल्म प्रमोशन के लिए कोई कहीं भी जा सकता है तो वहीं, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि जो कोई भी इस सरकार के खिलाफ खड़ा होगा उसे पाकिस्तानी करार दे दिया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें