Get App

GATE 2024 Admit Card: गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड कुछ ही देर में होगा जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक, ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2024 Admit Card: गेट 2024 का एडमिट कार्ड जारी कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर समेत अन्य डिटेल्स दर्ज करनी होगी

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 03, 2024 पर 3:46 PM
GATE 2024 Admit Card: गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड कुछ ही देर में होगा जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक, ऐसे करें डाउनलोड
GATE 2024 Admit Card: गेट परीक्षा 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 फरवरी और 11 फरवरी को देशभर में आयोजित की जाएगी।

GATE 2024 Admit Card: भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science (IISc) बेंगलुरु की ओर से 3 जनवरी 2204 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड (GATE admit card) जारी कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने परीक्षा देने के लिए अप्लाई किया है वो एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद IISc की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in. पर विजिट करना होगा। इसकी परीक्षा 3, 4, 10 और 12 फरवरी 2024 के दिन आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक है। GATE 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।

GATE स्कोर का उपयोग मास्टर और डॉक्टरेट प्रोग्राम में एडमिशन और वित्तीय सहायता के लिए किया जा सकता है। कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भी अपनी भर्ती प्रक्रियाओं में GATE स्कोर का उपयोग करते हैं।

गेट परीक्षा के बाद कहां मिलता है एडमिशन?

गेट परीक्षा पास करने के बाद आईआईटी, आईआईएस, एनआईटी जैसे देश के बड़े संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। इसके अलावा पीसीयू में जॉब करने का मौका मिलता है। जहां लाखों की सैलरी दी जाती है। इसे पास करके जर्मनी और सिंगापुर में भी एडमिशन ले सकते हैं। कोर्स के दौरान भारत सरकार हर महीने 12400 रुपये देती है। GATE एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट्स अपने परीक्षा केंद्रों, शहरों, पेपर के समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों का जानकारी देख सकेंगे। एडमिट कार्ड में कोई गलती होगी तो कैंडिडेट्स उसे भी ठीक करवा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें