Sarkari Naukri: भारत में सरकारी नौकरी का आकर्षण हमेशा से बहुत ज्यादा रहा है। सरकारी नौकरी में रेगुलर इनकम और नौकरी जाने का डर सबसे कम हो होता है। पढ़े-लिखे से लेकर अनपढ़ सभी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। अनपढ़ों के लिए सरकारी नौकरी के ऑप्शन कम हो जाते हैं। हालांकि, इस बार राजस्थान सरकार ने अनपढ़ लोगों के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका दिया है।
अनपढ़ों के लिए इतनी है पोस्ट
स्वायत्त शासन विभाग ने राजसमंद में सफाई कर्मचारी के 130 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आवेदकों के पास सफाई और सार्वजनिक सीवरेज की सफाई का एक साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
इस भर्ती का चयन प्रक्रिया लॉटरी के आधार पर होगी। पहले राजस्थान सरकार ने 24,797 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, लेकिन उस समय कुछ विवादों के चलते भर्ती रोक दी गई थी। अब इस नए ढंग से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। वर्तमान में, शहर की जनसंख्या के अनुसार, हर 1,000 लोगों पर चार सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, लेकिन फिलहाल सिर्फ 50 पदों पर भर्ती हो रही है।
इन डेट्स पर करना होगा अप्लाई
यह पहल उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं लेकिन शैक्षणिक योग्यता के अभाव में असमर्थ हैं। ऐसे में यह भर्ती उनके लिए एक सुनहरा मौका है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो तय डेट्स के अंदर अप्लाई करना न भूलें। उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।