BPSC Vacancy 2024: बिहार लोक सेवा आयोग में निकली बंपर भर्ती, 1,957 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Bihar 70th Recruitment 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। कुल 1,957 पदों पर भर्ती निकाली गई है। नौकरी के लिए 28 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे

अपडेटेड Sep 24, 2024 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
BPSC 70th Recruitment 2024: नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी 18 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

BPSC 70th CCE Prelims Notification Released: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं भर्ती के जरिए सिविल सर्विसेज की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती करने जा रहा है। BPSC ने 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे। ये बंपर भर्तियां विभिन्न पदों और सेवाओं के लिए की जा रही है। इसमें विभिन्न सिविल सेवा पदों के लिए 1,957 पद खाली है। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2024 तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाने हैं।

BPSC कुल 1957 सिविल सेवा पदों पर भर्ती की पेशकश कर रहा है। नौकरी का स्थान बिहार होगा। सफल उम्मीदवारों को राज्य के भीतर प्रमुख प्रशासनिक भूमिकाओं पर नियुक्त किया जाएगा। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट:- bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सैलरी पदों के आधार पर अलग-अलग मिलेंगी। सफल उम्मीदवारों को राज्य के भीतर प्रमुख प्रशासनिक भूमिकाओं में नियुक्त किया जाएगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?


ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। BPSC CCE प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों को प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना 23 सितंबर 2024 को जारी की गई थी। इच्छुक आवेदक 28 सितंबर से अपने ऑनलाइन आवेदन जमा करना शुरू कर सकते हैं, जिसकी आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है।

हालांकि, BPSC ने अभी तक सटीक एग्जाम डेट की घोषणा नहीं की है। BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 1 अगस्त 2024 तक 20 से 37 वर्ष है। हालांकि, BPSC के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस साल आयोग उपमंडल अधिकारी/वरिष्ठ उप समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट, अधीक्षक, उप पंजीयक, उप निर्वाचन अधिकारी, सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, गन्ना अधिकारी, रोजगार अधिकारी, सहायक योजना अधिकारी, अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी, नगर कार्यपालक अधिकारी, ग्रामीण विकास अधिकारी, राजस्व अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज अधिकारी, निरीक्षक, प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और प्रखंड अल्पसंख्यक अधिकारी के पद के लिए कुल 1,957 खाली पदों को भर रहा है।

आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए सीधा लिंक पर क्लिक करें:-

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, EWS और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये है। शुल्क का भुगतान BPSC पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए।

ये भी पढे़ं- Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी की भरमार! 5,066 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास आज से ऐसे करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया

- प्रारंभिक लिखित परीक्षा

- मुख्य लिखित परीक्षा

- इंटरव्यू

तीन प्रकार के परीक्षा में पास होने वाले सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम से भी गुजरना होगा।

Akhilesh

Akhilesh

Tags: #jobs

First Published: Sep 24, 2024 4:24 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।