सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बैकिंग सेक्टर में काम करने का सुनहरा मौका है। देश के सबसे बड़े बैक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 600 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन 26 दिसंबर को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (sbi.co.in) पर प्रकाशित किया गया है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
