UKPSC SI Admit Card 2024 Released: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) पद की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूकेपीएससी एसआई भर्ती 2024 के लिए अपना आवेदन किया है। वह अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
