UPSRTC Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के 6 क्षेत्रों में कंडक्टर के 1600 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इन क्षेत्रों में अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, बरेली और नोएडा शामिल हैं। यह भर्ती (UP Roadways Conductor Bharti 2024) आउटसोर्स आधार पर की जाएगी। योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
कुल 1649 पदों पर भर्ती होगी। 18 साल से 40 साल के लोग ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अति पिछड़ा, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
अगर शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो इन पदों के लिए 12 पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के पास CCC प्रमाण-पत्र होना चाहिए। NCBC B सर्टिफिकेट और भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण-पत्र प्राप्त कैंडिडेट्स को 5 फीसदी का वेटेज मिलेगा।
किस क्षेत्र में कितनी निकली वैकैंसी
अगर क्षेत्रवार भर्तियों की बात की जाए तो अलीगढ़ में 239 पद भरे जाएंगे। वहीं मुरादाबाद में 557, लखनऊ में 288, बरेली में 256, गाजियाबाद में 147 और नोएडा में 162 पद भरे जाएंगे। कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम भर्ती प्रक्रिया को लेकर शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी की है। यदि भर्ती किसी भी प्रकार की अवैध धनराशि की मांग की जाती है, तो परिवहन निगम की हेल्पलाइन नं.18001802877 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।