Mumbai News: चीन से कराची जा रहे एक जहाज को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोक लिया है। जहाज को इस शक के आधार पर रोका गया है कि इसमें दोहरे उपयोग वाली खेप (Dual-use Consignment) है जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए किया जा सकता है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।