Get App

Kargil War: कारगिल में भारतीय सेना ने दागे थे 2,50,000 से ज्यादा गोले और बम, तोपों ने बदल दिया था जंग का पूरा रुख

Kargil Vijay Diwas 2024: थल सेना के पैदल जवानों ने जो जांबाजी दिखाई, उसकी को तो कोई तुलना है ही नहीं, लेकिन भारतीय तोपों ने जो कमाल किया, उसने इस पूरे युद्ध को रुख ही पलट दिया। पाकिस्तानियों ने LoC के पार घुसपैठ की और ऐसे ऊंचे प्वाइंट पर कब्जा जमा लिया, जहां से श्रीनगर-लेह नेशनल हाईव 1A पर सीधे निशाना लगाया जा सकता था

Shubham Sharmaअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 12:24 PM
Kargil War: कारगिल में भारतीय सेना ने दागे थे 2,50,000 से ज्यादा गोले और बम, तोपों ने बदल दिया था जंग का पूरा रुख
Kargil War: कारगिल में भारतीय सेना ने दागे थे 2,50,000 से ज्यादा गोले और बम (FILE PHOTO)

कारगिल युद्ध में भारत की शानदार जीत को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। पाकिस्तान के साथ भारत 1947, 1965 और 1971 में भी जंग लड़ चुका है, लेकिन 1999 में लड़ा गया कारगिल का युद्ध अपने आप में बेहद खास, दुनिया के कुछ सबसे मुश्किल वॉर में से एक रहा है। ये लड़ाई दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्रों में लड़ी गई। क्योंकि पाकिस्तानी इतनी ऊंचाई पर बैठे थे कि वो वहां से अगर एक पत्थर भी फेंक कर मारें, तो वो गोली की रफ्तार से आकर नीचे लगे।

डिफेंस एक्सपर्ट की भाषा में अगर कहें, तो जब दुश्मन ऊंचाई पर बैठा हो, तो लड़ाई का रेश्यू 6:1 होता है, मतलब कि वो हमारे 6 मार सकते हैं और हम उनका एक, लेकिन कारिगल में ये 10:1 यानि वो हमारे 10 मार सकते थे और बदल में हम उनका एक..

भारतीय तोपों ने बदल दिया जंग का पूरा रुख

ऐसे में थल सेना के पैदल जवानों ने जो जांबाजी दिखाई, उसकी को तो कोई तुलना है ही नहीं, लेकिन भारतीय तोपों ने जो कमाल किया, उसने इस पूरे युद्ध को रुख ही पलट दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें