Sarkari Naukri: ओलंपिक और पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कर्नाटक सरकार देगी सरकारी नौकरी, CM बोम्मई ने किया ऐलान

Sarkari Naukri: कर्नाटक सरकार ओलंपिक और पैरालिंपिक में पदक विजेताओं और डिग्री धारकों को ग्रुप-A की नौकरी ऑफर करेगी

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 2:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sarkari Naukri: अन्य खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वालों को ग्रुप-C और ग्रुप-D की नौकरी दी जाएगी

Sarkari Naukri: ओलंपिक और पैरालिंपिक (Winners in Olympics and Paralympics) में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों (Sportspersons) को कर्नाटक सरकार (Karnataka Govt) सरकारी नौकरी (Government Jobs) देगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने सरकारी नौकरियों के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का आदेश दिया है। सीएम बोम्मई ने कहा कि भर्ती खेल विभाग (sports department) के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली चयन समिति के माध्यम से की जाएगी।

अलग-अलग कैटेगरी में मिलेगी नौकरी

सीएम ने कहा कि कर्नाटक ओलंपिक और पैरालिंपिक में पदक विजेताओं और डिग्री धारकों को ग्रुप-A की नौकरी की पेशकश करेगा। एकलव्य खेल पुरस्कार और अन्य खेल पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित एक समारोह में बोलते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में विजेताओं और डिग्री धारकों को ग्रुप-B की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वालों को ग्रुप-C और ग्रुप-D की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा, "कर्नाटक को छोड़कर किसी अन्य राज्य में खिलाड़ियों को नौकरी देने की पॉलिसी नहीं है।"


खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देगी

बोम्मई ने कहा कि 15 अगस्त 2022 से सरकार ने 75 एथलीटों को गोद लिया है और अगले पेरिस ओलंपिक के लिए उन्हें ट्रेंड करेगी। सीएम ने कहा कि उन्हें अच्छे कोचों से चार साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी। खिलाड़ियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके लिए सरकार का लक्ष्य प्रत्येक खिलाड़ियों पर 10 लाख रुपये खर्च करने का है। सीएम ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर और अधिक धनराशि दी जाएगी। एथलीटों को राष्ट्रमंडल में अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Results: पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर की एंट्री, AAP की सबसे चर्चित प्रत्याशी बॉबी किन्नर की जीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा एथलीट देश की संपत्ति होते हैं और अगर वे ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करते हैं तो सफलता निश्चित है। सीएम ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों सरकारों ने इसे महत्व दिया है। खेल एक शौक के रूप में विकसित होंगे और फिर इसे राष्ट्रवाद का प्रतीक माना जाएगा। किसी भी राष्ट्र की पहचान खेलों में उसके प्रदर्शन के आधार पर होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि युवा सशक्तिकरण और खेलों के विकास के लिए युवा नीति लाई जाएगी और इन दोनों को उचित महत्व दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि जीतने की ललक खेल में जरूरी है और किसी को हारने के लिए नहीं खेलना चाहिए। सीएम ने बताया कि गृह विभाग में खिलाड़ियों के लिए 2% पद आरक्षित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।